अतिमहत्वपूर्ण/ जनपदीय/ अन्य स्थानांतरण से सम्बंधित सभी शिक्षक साथी ध्यान दे NIC बैठक मे हुई स्थानांतरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार है , देखें विडियो


अतिमहत्वपूर्ण/ जनपदीय/ अन्य स्थानांतरण से सम्बंधित सभी शिक्षक साथी ध्यान दे NIC बैठक मे हुई स्थानांतरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार है

1- स्थानांतरण फार्म का लागिन मानव संपदा आई डी से ही होगा।

2- शिक्षक के मानव संपदा पर कोई त्रुटि है तो उसको तत्काल बीआरसी के माध्यम से सही करा ले अन्यथा आप स्थानांतरण से वंचित रह सकते है।

3- मानव संपदा पर आप अपना कम से कम फैक्ट सीट अवश्य देख ले यदि उसमे कोई त्रुटि है तो तत्काल सही करा ले।(फैक्ट सीट डाउनलोड करने का लिंक नीचे है)

4- मानव संपदा सर्वप्रथम आप अपना नाम ,पिता का नाम,जन्मतिथि अवश्य चेक कर ले।

5- मानव संपदा मे आप अपना पदनाम अवश्य चेक कर ले कोई त्रुटि है तो सही करा ले।

6- मानव संपदा पर Appointment Date जो कि ज्वाइनिंग लेटर पर है वह रहेगा। त्रुटि है तो तत्काल सही करा लें।

7- मानव संपदा पर Service Start Date में आपका कार्यभार ग्रहण की तारीख रहेगी । मान लीजिए आपका Appointment date 15/08/2020 है और कार्यभार ग्रहण 18/08/2020 है तो यही आपकी Service start date होगी।

8- पति – पत्नि दोनो शिक्षक/ सरकारी कर्मचारी होने पर अपना Spouse code पति में पत्नि का व पत्नि मे पति का दर्ज होना आवश्यक है।

9- एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण का रिकॉर्ड भी होना चाहिए।  नही है तो अवश्य अपडेट करा लें।

10- अंतर्जनपदीय स्थानांतरण मे आए शिक्षक पूर्व के जनपद से स्थानांतरण व वर्तमान के जनपद मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे ज्वाइनिंग के उपरांत ही वर्तमान विद्यालय मे ज्वाइनिंग भी अवश्य होनी चाहिए। 

11- सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु यह है कि आप वर्तमान मे जिस विद्यालय मे है वहां ज्वाइनिंग शो हो रही है कि नही अवश्य चेक कर ले।

12- जैसा कि आप सब जानते है कि शासनादेश के अनुसार अब केवल आनलाईन सर्विस बुक की मान्यता है तो सर्विस बुक डाउनलोड करके अवश्य देख ले।

             समस्त अध्यापक मानव सम्पदा पोर्टल पर लिंक 👉 https://ehrms.upsdc.gov.in/ReportSummary/PublicReports/EmployeeFactSheet पर अपना मानव सम्पदा कोड डालकर FACT SHEET P 2 निकाल कर देख लें और FACT SHEET P 2 की एक प्रति बीआरसी पर संसोधन हेतु जमा करे।

इस संबंध में देखें  पूरा विडियो 👇👇👇👇


.