UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

बेसिक स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना की चल रही थर्ड पार्टी जांच


सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों का थर्ड पार्टी सत्यापन कराया जा रहा है। इटीनरेंट टीचर इस काम के लिए लगाए गए हैं। विद्यालय पहुंचकर 44 बिंदुओं पर सूचना ऑनलाइन एप पर भर रहे है



ऑपरेशन कायाकल्प योजना में कोई फर्जी डेटा न हो इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने ऑनलाइन माध्यम से विशेष शिक्षकों को थर्ड पार्टी सत्यापन के लिए लगाया है। इन शिक्षकों को उनके तैनाती वाले विकास खंड को छोड़कर अन्य ब्लाकों के 25 25 विद्यालय आवंटित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों को 44 बिंदुओं पर प्रेरणा एप पर ऑनलाइन सूचना विद्यालय जाकर भरनी पड़ रही है। जिस काम को पूर्ण होने की सूचना दी जा रही है, उसकी फोटो भी विशेष शिक्षकों की अपलोड करनी पड़ रही है। थर्ड पाटी जांच के लिए विशेष शिक्षकों को 200 रुपये प्रति विद्यालय की दर से पारिश्रमिक भुगतान किए जाने की व्यवस्था है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि लगभग 75 फीसदी विद्यालयों का सत्यापन किया जा चुका है। जल्द ही शत प्रतिशत विद्यालय सत्यापित कर लिए जाएंगे। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more