UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

शिक्षिका खेल रही थी लूडो, छात्रा ने होमवर्क मांगा तो कर दी पिटाई

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा खंभारखेड़ा में होमवर्क मांगने पर कक्षा तीन की एक छात्रा की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने बेएसए को शिकायती पत्र देकर विद्यालय की एक शिक्षिका पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।






गांव बड़हिनपुरवा निवासी इंद्रपाल ने बीएसए को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया है कि उसकी पुत्री नीशू प्राथमिक विद्यालय धौरहरा खभारखेड़ा में कक्षा तीन की छात्रा है। 23 अगस्त

को वह विद्यालय गई थी, वहां उसने शिक्षिका में होमवर्क मांगा। आरोप है कि शिक्षिका लूडो खेल रही थी और गुस्से में आकर छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गई तब प्रधानाध्यापक ने छात्रा के पिता को फोन कर सूचना दी। बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। बीईओ फूलबेहड़ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more