UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

PRIMARY KA MASTER: अब मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक देंगे नोटिस का जवाब

सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अब नोटिस का जवाब देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अथवा बीएसए दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना होगा। मानव संपदा पोर्टल पर रिक्वेस्ट वेस्ट सर्विस टेल विकसित करने का निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने दिया है। टै विकसित हो जाने के बाद चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान पोर्टल पर संशोधन एवं अपडेशन समेत नौ रिक्वेस्ट बेस्ट व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।






बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन भुगतान, अवकाश का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता च गति आई है। इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने मानव संपदा पोर्टल में रिक्वेस्ट वेस्ट सर्विस टेव विकसित करने का निर्देश दिया है। एनआईसी से टैब विकसित हो जाने के बाद शिक्षकों को सामान्य भविष्य निधि से अग्रिम धनराशि आहरण के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।



अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध होगी। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान के लिए भी ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से हो सकेगा इसके अलावा नवीन वेतन भुगतान, नोटिस का जवाब, मानव संपदा पोर्टल पर संशोधन एवं अपडेशन, वेतन वैरिएशन में परिवर्तन व अधिष्ठान संबंधी अन्य मांगों का निस्तारण पोर्टल के माध्यम से करने की व्यवस्था मिलेगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more