UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

स्कूलों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की स्थलीय समीक्षा करने को गठित टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ चरण मधुकर शुक्ला तथा सलाहकार संबंद्ध निर्माण कार्य यूनिट राज्य परियोजना लखनऊ राजीव नयन गुप्ता ने भावलखेड़ा के दिलावरपुर देवकली के कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यक्रमों की समीक्षा की।



 निरीक्षण दल ने डीएम से भेंट की, उन्हें निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य की प्रति भेंट की। निरीक्षण दल द्वारा जनपद स्तर पर जिला समन्वयकों, खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी एवं एआरपी के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण दल द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें नियमित विद्यालयों का गुणवत्तायुक्त निरीक्षण करने, शत-प्रतिशत अध्यापकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों तथा छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रदान दिए। राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकास खण्ड खुटार के ब्लाक संसाधन केन्द्र,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटार, के कम्पोजिट विद्यालय रोटी गोदाम, डायट का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more