UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

स्कूल की खिड़की से पशु बंधे देख भड़के एसडीएम

खतौली। एसडीएम जीत सिंह राय ने शनिवार को तहसील खतौली के कई गांवों के स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल में कुछ बच्चें ड्रेस में नही थे, तो कुछ के पास पाठ्यक्रम की सामग्री नहीं थी। एक स्कूल में खिड़की से पशुओं को बंधा देखा। इस पर एसडीएम नाराज हो गए। उन्होंने एबीएसए सहित स्कूल के अध्यापकों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।






एसडीएम जीत सिंह राय ने गांव सठेडी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। अध्यापक उपस्थित मिले, लेकिन अधिकांश बच्चों के पास पाठ्यक्रम सामग्री नहीं मिली। लहौड्डा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के पास पाठ्य सामग्री नहीं थी। ड्र्रेस भी नहीं मिली। एसडीएम ने अध्यापकों से अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के ड्रेस में स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। गांव मोहम्मदपुर माफी के प्राइमरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। स्कूल के पीछे दीवार में लगी खिड़की से पशुओं को बांधा गया था। यह देखकर एसडीएम नाराज हो गए। उन्होंने एबीएसए पंकज अग्रवाल से एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more