UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अचानक शुरू हुई खुजली, हड़कंप

 

रसड़ा क्षेत्र के महाराजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अचानक खुजली होने से हड़कंप मच गया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से इलाज के दो घंटे बाद बच्चों को राहत मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।



प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर शिक्षा क्षेत्र रसड़ा पर अफरातफरी मच गई, जब सभी बच्चे खुजली से छटपटाने लगे। परिजन खबर लगते ही विद्यालय की तरफ दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उपचार एवं दवा खाने के बाद सभी बच्चों को दो घंटे के अंदर ठीक हो गए। सरकार की ओर से जोरशोर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, स्कूल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बच्चे पह रहे थे, तभी अचानक लंच से ठीक एक घंटा पहले सभी बच्चों में अचानक खुजली होने लगी। सहायक अध्यापक ने बताया कि 130 बच्चों का नामांकन है 88 बच्चे मौजूद रहे।

बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में गई थी। फिलहाल बच्चों को दवा दी गई है। स्कूल में व्यवस्था की जांच कराई जाएगी। वहीं, डा. नीतिश कुमार भारती ने बताया कि इनफेक्शन के कारण खुजली हो रही भी दबा दी गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more