UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 August 2022

स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत


उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में औरास क्षेत्र के निजी विद्यालय का गेट और पिलर गिरने से गुरुवार को मृत छात्र के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्या पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर संडीला-चकलवंशी मार्ग पर जाम लगा दिया।


सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन और हर संभव शासकीय मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इनायतपुर बर्रा गांव निवासी ध्रुव कुमार के इकलौते बेटे नैतिक उर्फ रुद्र आदमपुर फैजुल्लानगर गांव के बाहर संचालित विद्या राजे एकेडमी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।

गुरुवार को छुट्टी के बाद वह मुख्य गेट से निकल रहा था। तभी पिलर जर्जर होने से वह गेट सहित उसी पर गिर गया था। इससे नैतिक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता का आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार खड़े होकर देखते रहे। वह बच्चे को उठा लेते तो शायद वह बच जाता।इससे नाराज पिता ने प्रबंधक व उनकी पत्नी प्रधानाचार्या शशिप्रभा के खिलाफ लापरवाही से बेटे की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक व प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर संडीला-चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया।सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बाद में शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more