UpdateMarts
Follow Channel

07 August 2022

तिरंगे के नाम पर बच्चों से रुपये मांगे, प्रधानाध्यापक निलंबित

हाथरस, । सहपऊ ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बुढ़ाइच में तिरंगे के नाम पर बच्चों से रुपये मांगने सहित कई अन्य आरोपों में बीएसए ने शनिवार को कार्रवाई कर दी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित करके हाथरस ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडा में अटैच किया है। मामले की जांच दो खंड शिक्षा अधिकारियों को संयुक्त रूप से दी गई है।


संविलियन विद्यालय बुढ़ाइच के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने एक वीडियो बनाकर उसे एचएम टीम सहपऊ के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला था। जिसमें इंचार्ज प्रधानाध्यापक बच्चों से तिरंगा झंडा खरीदने के लिए 15-15 रुपये लाने की बात कह रहा था। इसकी जानकारी होने पर बीएसए संदीप कुमार ने बीईओ शुभम कुमार को जांच करने के निर्देश दिए।