29 September 2022

शिक्षक के खाते से उड़ाए 1.90 लाख रुपये


 पिनाहट सबोरा, बसई अरेला निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी करकौली, पिनाहट स्थित स्वामी शांतानंद इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए सोमवार को एसबीआइ की साइट से हेल्पलाइन नंबर सर्च कर रहे थे।




तभी फोनकर्ता ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए बैंक खाता संख्या समेत अन्य डिटेल ले ली। शिक्षक के मुताबिक कुछ देर बाद उनके खाते से सात बार में 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर संदेश देख उनके होश उड़ गए। बुधवार को वह एसबीआइ की पिनाहट शाखा पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर
शिकायत दर्ज कराई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more