29 September 2022

गैरहाजिर मिले तीन एआरपी व दो शिक्षक, कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजा पत्र


 महराजगंज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य अभिजीत सिंह ने सोमवार को मिठौरा बीआरसी में निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तीन एआरपी व दो शिक्षिका अनुपस्थित मिले। कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है।




डायट प्राचार्य सुबह बीआरसी पहुचे तो एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शैलेंद्र गुप्ता, आलोक सिंह व विनोद कुमार यादव तथा शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव व कालिंदी मिश्रा अनुपस्थित पाए गए।





उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि वे निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सार्थक पहल करना व कालिंदी मिश्रा सुनिश्चित करें।

कुछ शिक्षकों से डिकोडिंग, प्रिंट चेतना ध्वनि जागरूकता के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक उत्तर न देने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सभी से लक्ष्य को हासिल किए जाने की दिशा में सार्थक पहल करने को कहा प्रवक्ता अर्जुन शाही, सुनील कुमार भारती, दीपनरायन एवं विजय गुप्ता और मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more