29 September 2022

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव



लखनऊ। बेसिक के 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के आवास का घेराव कर नियुक्ति दिए जाने की मांग की। काफी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें हटाना चाहा तो धक्का मुक्की भी हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि चयनित सूची जारी किए नौ महीने का समय हो चुका है।




कई बार आंदोलन किया। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों व विभाग के कार्यालयों पर प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिलता है। नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती। अभ्यर्थियों ने बताया कि जब तक नियुक्ति शुरू नहीं करते उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more