26 September 2022

शासन ने चार आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के किये तबादले, देखें


 
लखनऊ, विशेष संवाददाता। शासन ने चार आईएएस और चार पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।


आईएएस अफसरों में पवन कुमार विशेष सचिव भाषा से विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, रवींद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव आबकारी बनाए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान विशेष सचिव चिकित्सा, और आशुतोष कुमार द्विवेदी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं।

पीसीएस अधिकारियों में सुनील कुमार सिंह विशेष सचिव आवास , रेखा एस चौहान रजिस्ट्रार केजीएमयू लखनऊ बनाई गई हैं। डा. अलका वर्मा विशेष सचिव आवास और अभिषेक पाठक प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ भेजे गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more