हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 September 2022

सीडीओ ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण दिए निर्देश


धानेपुर । मुजेहना दौरे पर आए सीडीओ ने क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

शनिवार को सीडीओ मुजेहना दौरे पर थे । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खीर भारी का निरीक्षण किया जहां पर सबमर्सिबल चालू नहीं था। दिव्यांग शौचालय में लगा रैंप टूटा होने पर नाराजगी जताई और किचन शेड में ग्रेनाइट पत्थर लगवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीडीओ ने धानेपुर के कम्पोजिट स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय धानेपुर प्रथम ,दुल्हापुर बनकट, कौरहें, बनगाई ,भवानीपुर व लखनीपुर समेत कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, कार्यक्रम अधिकारी ओपी यादव,सचिव दिलीप कुमार उपाध्याय, खेमराज वर्मा, प्रिंसिपल राजेश प्रताप मिश्र के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव गण रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more