हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 September 2022

परिषदीय स्कूलों के लिए बनेगी पक्की सड़क


प्रयागराज, सरकारी स्कूल के बच्चों को अब कीचड़, गड्ढे और पानी भरे रास्तों से नहीं गुजरना होगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में है। अफसरों ने बताया कि पक्की सड़क बनाने के आदेश दिए गए हैं और शीघ्र निर्माण होगा।

समाचार के बाद सभी 134 स्कूलों की सूची मंगा ली है। कुछ सड़कों को बनवाने के लिए जिला पंचायत को बोला गया है, वहीं एक बड़ा हिस्सा है, जिसका सर्वे कर बीडीओ से रिपोर्ट मंगाई है। जितनी जल्दी हो सके सड़क निर्माण करवाने के लिए कहा गया है। -संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी

ग्रामीण क्षेत्र के जिन परिषदीय स्कूलों तक पक्की सड़क नहीं है उनकी सूची शिक्षा विभाग के अफसरों से मंगाई गई थी। संबंधित ग्राम पंचायतों और विभागों से सड़क बनवाने के लिए कहा गया है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।

-शिपू गिरि, मुख्य विकास अधिकारी

‘हिन्दुस्तान’ में प्रकाशित समाचार को मैंने पढ़ा है। मैं शहर से बाहर आ गया था। ग्रामीण इलाकों की वो सड़कें जो दूसरे विभाग नहीं बनवा सकते हैं, उसे जिला पंचायत के बजट से बनाया जाएगा। बीएसए से सभी स्कूलों की सूची तलब की गई है।

-डॉ. वीके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष

प्राप्त सूचना के मुताबिक 134 स्कूलों तक पक्का संपर्ग मार्ग नहीं है। इनमें से 12 स्कूलों तक पहुंचने के लिए खड़ंजा क्षतिग्रस्त है और 122 स्कूलों तक पहुंचने के लिए कच्चा मार्ग है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सूची मांगी थी जिसे मेरे स्तर से भेज दिया गया है। -प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more