हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 October 2022

शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा



पडरीना दुदही बीआरसी परिसर स्थित शिक्षक भवन सभागार में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।



जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के लिए संघ की तरफ से आंदोलन करना पड़े तो पीछे नहीं हटा जाएगा। स्थानीय स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए बीएसए समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई है।
बैठक को जिला मंत्री छेदी प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष जाकिर 1 अंसारी, पूर्व जिलामंत्री अभिमन्यु प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के नॉक अध्यक्ष अरुदुनेदर राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बाके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित कर पदोन्नति, स्थानांतरण, एरियर आदि बिंदुओं पर चर्चा की।




इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, अनिल चौरसिया, राजकुमार राय, अशोक यादव, मनोज चौधरी, अब्दुल आदि मौजूद रहे। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more