हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 October 2022

शिक्षकों ने की हस्ताक्षर प्रमाणित कराने की मांग




आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ विक्टोरिया इंटर कॉलेज इकाई ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अटैच करने की मांग की।






घटिया स्थित विक्टोरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने एक सितंबर को उनको प्रधानाचार्य के पद की जिम्मेदारी दी है। पदभार भी ग्रहण कर लिया है, लेकिन अभी तक डीआईओएस की और से हस्ताक्षर अटैच नहीं किए हैं। इसके लिए कई बार डीआईओएस से मांग भी कर चुके हैं। हस्ताक्षर अटैच न होने से स्कूल के विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे है। डीआईओएस मनोज कुमार का कहना है कि प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अटैच एक-दो दिन में कर देंगे। धरने में डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ.



भोजकुमार शर्मा, महाराज सिंह त्यागी, संजीव शर्मा, रविद्र गुप्ता, विनोद धाकरे, हरीशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more