UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 October 2022

गैरहाजिर शिक्षक-शिक्षिकाओं पर हुई कार्रवाई की पत्रावलियां तलब


 हाथरस। जिले के परिषदीय विद्यालयों में गैरहाजिर शिक्षकों पर बेसिक शिक्षा विभाग से होने वाली कार्रवाई को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने पत्रावलियों को तलब किया है। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव को बीआरसी हतीसा पर शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की सेवा पुस्तिका का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया सेवा पुस्तिका में कोई भी कारवाई अंकित नहीं मिली।






डीएम के निर्देश पर समय- समय पर प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण प्रशासनिक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से किया जाता है। इस दौरान डीएम व उच्चाधिकारियों द्वारा गैरहाजिर मिलने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन रोकने और अन्य विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। सीडीओ ने बैठक के दौरान बीएसए से गैरहाजिर शिक्षकों अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।



बीएसए ने बताया कि इन शिक्षकों का वेतन काटने और

रोकने की कार्रवाई की जाती है। सीडीओ ने विभागीय कार्रवाई को लेकर जानकारी चाही तो बीएसए ने बताया कि उनकी सेवा पुस्तिका में इस कार्रवाई को अंकित किया जाता है। सीडीओ ने तत्काल डीडीओ अवधेश सिंह यादव को सेवा पुस्तिका का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए बीआरसी भेजा। डीडीओ अवधेश सिंह यादव को मौके पर सेवा पुस्तिका में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई अंकित नहीं मिली। यहां तक कि सेवा पुस्तिका भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं मिली सोडीओ के निर्देश पर गैरहाजिर शिक्षकों पर विगत में हुई कार्रवाई संबंधी सभी पत्रावलियों को डीडीओ ने तलब किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more