हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 October 2022

दो मंडलायुक्त समेत सात आईएएस के तबादले

 

दो मंडलायुक्त समेत सात आईएएस के तबादले

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य सरकार ने बरेली व मेरठ के मंडलायुक्त समेत सात आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं।


सेल्वा कुमारी जे को मेरठ का मंडलायुक्त व सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। सचिव बाल विकास अनामिका सिंह निदेशक आईसीडीएस व रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा के सीईओ का काम दिया गया है। प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव नमामि गंगे, प्रभाष कुमार को एसीईओ नोएडा, आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली व सुमित यादव को सीडीओ मुरादाबाद बनाया गया है।


दो आईएएस रिटायर दो वरिष्ठ आईएएस शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1986 बैच के आलोक टंडन केंद्र सरकार में सचिव खनन के पद पर तैनात थे। वर्ष 1989 बैच की डिंपल वर्मा मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण के पद पर तैनात थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more