UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 November 2022

इस योजना में 12वीं पास छात्राओं को मिलती है 30 हजार की आर्थिक सहायता, जाने कौन सी है योजना


लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यूपी सरकार ने एक वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत सरकार 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास करने वाली लड़कियों को 30 हजार रुपये देती है। इस योजना का नाम है यूपी कन्या विद्या धन योजना। योजना के मुताबिक ये छात्रवृति उन लड़कियों को प्रदान की जाएगी जिन्होंने सीबीएसई या यूपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की है। जो लड़कियां महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायता से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं उन्हें ये वित्तीय सहायता दी जाएगी ताकि वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

इस योजना के लिए केवल यूपी बोर्ड, भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाणपत्र, यूपी मदरसा परिषद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), राज्य माध्यमिक शिक्षा परिषद और यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की छात्राएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

कन्या विद्या धन योजना की शुरूआत अखिलेश यादव की सरकार में शुरू की गई थी जिसका मकसद था छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना। योजना का मकसद उन लड़कियों की आर्थिक सहायता करना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ हैं। यूपी में लड़कियों की पढ़ाई के लिए कन्या सुमंगला योजना चल रही है।

यूपी कन्या धन योजना पात्रता

आवेदक लड़की उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
आवेदक छात्रा को सीबीएसई या यूपी स्टेट बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
मेधावी छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 48,000 रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस योजना में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी की छात्राओं को वरीयता दी जाएगी, जिन्होंने पहले ही यूपी कन्या धन योजना के लिए आवेदन किया है।

यूपी कन्या विद्या धन योजना दस्तावेजों की सूची

लड़की आवेदक का आधार कार्ड
अधिवास / निवास प्रमाण पत्र
12 वीं कक्षा की मार्कशीट और इंटरमीडिएट की सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी की सेल्फ अटेस्टेड
बैंक के खाते का विवरण
आय प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति
बीपीएल श्रेणी प्रमाणपत्र

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more