हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 November 2022

स्कूल में कक्षा से निकलते समय बेहोश हुआ छात्र, मौत


 संभल। कोतवाली क्षेत्र में आलम सराय देहात स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठ के अत्र समयन (14) पुत्र महमूद अल्वी की अचानक मौत हो गई। 






किशोर शनिवार सुबह दस बजे कक्षा से बाहर निकलकर आते  समय बेसुध होकर गिर गया था। शिक्षकों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा रिक्शा चलाकर करते हैं। बेटा सुबह में नौ बजे पढ़ने के लिए गया था। विद्यालय में लगे झूले पर कुछ देर खेला भी था लेकिन कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं  प्रधानाध्यापिका अमीर जहां ने बताया कि समरान अपनी कक्ष में बैठा था। उसे चक्कर आए तो वह कक्षा से चाहर चला गया और गश खाकर गिर गया शिक्षक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more