14 January 2023

प्रदेश में 1465 पीआरडी जवानों की होगी भर्ती




लखनऊ। प्रदेश के 21 जिलों में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों की भर्ती होगी। इन जिलों में 1465 पीआरडी जवानों का चयन किया जाएगा। इनमें 20 प्रतिशत यानी की करीब 293 पदों पर अनिवार्य रूप से महिलाओं का चयन किया जाएगा। सबसे अधिक 320 जवान की भर्ती लखनऊ में होगी। इस बाबत सभी 21 जिलों के जिलाधिकारियों को भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।