UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 January 2023

पिछड़े वर्ग के 23 लाख छात्र छात्राओं को मिलेगा वजीफा



लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को विधानसभा स्थित नवीन भवन के अपने कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों से कहा कि छात्रावासों का निरीक्षण कर उनका फीडबैक लिया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष में करीब 23 लाख छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति से लाभांवित किया जाएगा।


कश्यप ने निर्धारित समयसीमा में विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्यो को पूरा करने पर जोर दिया। उधर, अधिकारियों का यह भी कहना है कि कक्षा 9 व 10 के सभी छात्रों के लिए प्रदेश सरकार 2250 रुपये सालाना वजीफा देती है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए केंद्र ने यह राशि बढ़ाकर 4000 रुपये कर दी है, जिसके आधार पर यूपी में भी सरकारी स्कूलों के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जब तक शासन से हरी झंडी नहीं मिलती है, तब तक उन छात्रों के लिए पुरानी दरों से ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more