UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 January 2023

शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से तीन लाख की ठगी


बरखेड़ा। शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने युवती से तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर युवती ने रुपये वापस मांगे तो टाल-मटोल करने लगे। युवती के पिता ने कोर्ट के आदेश पर महेंद्र, रामनिवास व अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी होरीलाल ने कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि दियोरिया कोतवाली के गांव कुसुमा निवासी महेंद्र और बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी रामनिवास उसके रिश्तेदार हैं। आरोप है कि दोनों लोगों ने शिक्षा विभाग में पुत्री की संविदा पर योग शिक्षक के पद पर भर्ती कराने का बात कहीं। बदले में तीन लाख सिक्योरिटी के रूप में जमा करने को कहा।



झांसे में आकर उन्होंने 25 अक्तूबर 2019 को तीन लाख रुपये और पुत्री के शैक्षिक अभिलेख दे दिए। 16 जनवरी 2020 को आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र लाकर दे दिया। पुत्री नियुक्ति पत्र में दिए गए पते पर गई तो वहां कोई विद्यालय नहीं था। बाद में आरोपियों से संपर्क किया तो रिसीव करना बंद कर दिया। घर गए तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। रुपये वापस मांगने पर दोनों आरोपियों के अलावा एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि रिपोट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more