मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे



लखनऊ। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिले हैं, वे सभी मन लगाकर दायित्वों का निर्वाहन करें।

मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति देने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री द्वारा अजमिल खां, यश रायजादा, सुमित प्रजापति को झांसी, ममता अम्बेडकर को कौशाम्बी, उमेन्द्र कुमार पाल को बांदा, लक्ष्मी नारायण विमल को कन्नौज का नियक्ति पत्र दिया गया। आदित्य कुमार पाण्डेय को महाराजगंज, शिवांगी गुप्ता को मथुरा, जलाजुद्दीन को बस्ती, अरविन्द कुमार सिंह को गाजीपुर के लिये कनिष्ठ सहायक पद के लिए और जय प्रकाश को गाजीपुर के लिए चतुर्थ श्रेणी पद का नियुक्ति पत्र दिया गया।