UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 January 2023

यूपी बोर्ड ने पहली बार प्रायोगिक परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया


यूपी बोर्ड ने पहली बार प्रायोगिक परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय समेत मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालयों में हेल्पलाइन स्थापित की गई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार 21 जनवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में किसी भी छात्र-छात्रा, अध्यापक या प्रधानाचार्य को कोई समस्या या जिज्ञासा हो तो फोन नंबर या ई-मेल की मदद ले सकते हैं।


बुधवार तक छात्रों को मिल जाएंगे रोल नंबर इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं को बुधवार तक रोल नंबर मिल जाएंगे। पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में नामावली आ चुकी है जिसे जिलों को भेजा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से प्रधानाचार्यों को नामावली पहुंचाई जाएगी। 21 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। रोल नंबर के माध्यम से प्रैक्टिकल अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इधर बोर्ड की ओर से परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।


इन नंबरों पर फोन कर बता सकते हैं समस्या

कार्यालय ई-मेल आईडी दूरभाष नंबर

मेरठ romeerut@ gmail. com 0121-2660742 /9454457256

बरेली robareilly@ gmail. com 0581-2576494

प्रयागराज roallahabad1@gmail. com 0532-2423265/9838510862

वाराणसी rovaranasi@ gmail. com 0542-2509990

गोरखपुर upmsprogkp@ gmail. com 0551-2205271

मुख्यालय upmsp@ rediffmail. com
18001805310/18001805312



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more