हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 January 2023

लखनऊ में तीन दिन रहेगी गलन,स्कूल आज से खुलेंगे


लखनऊ, कक्षा एक से 12 तक के स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। शीतकालीन अवकाश के चलते 15 दिनों से बंद लखनऊ के प्राथमिक स्कूल भी खुलेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों से दिन में धूप निकलने के चलते स्कूल खोलने का फैसला लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन सर्दी और गलन बढ़ सकती है।


बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि 21 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक होगा। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल पूर्व की तरह सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more