UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 January 2023

बर्फीली हवाओं से पारा पांच डिग्री गिरा,आज से भीषण सर्दी के आसार


पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में फिर शीतलहर चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में रविवार की सुबह ठिठुराने वाली रही। न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री की गिरावट के साथ 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला, लेकिन दिन निकलने के साथ ही कोहरा साफ हो गया और आठ बजे के बाद धूप निकल आई। हालांकि, उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते गलन बनी रही और दिन के समय भी लोगों को ठंड का अनुभव हुआ।

उत्तरी राज्य ठिठुरेपंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। फरीदकोट में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कश्मीर में अधिकांश जगहों पर रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। उधर, राजस्थान में भी शीतलहर का दौर लौट आया है।


पारा गिरने का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बर्फीली हवा चलने का अनुमान है।


धूप ने दी राहत, तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार
पहाड़ों की तरफ से आ रही उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं को रोकने के लिए पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहा है। फिलहाल तीन दिन तो कड़ाके की सर्दी वाले रहेंगे, लेकिन इसके बाद राहत मिलेगी। इससे पहले रविवार को दिनभर धूप रही लेकिन तापमान नहीं बढ़ा।

शनिवार रात चली सर्द हवाओं से दिन का तापमान ज्यादा गिरने की संभावना थी, लेकिन एक डिग्री गिरकर ठहर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन सर्दी और बढ़ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे राहत मिलती जाएगी। शनिवार रात सात-आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। उम्मीद थी कि रविवार को खासी ठिठुरन होगी पर ऐसा नहीं हुआ। रात का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने न्यूनतम पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया। दिन का 21 डिग्री रहा। दिन में हवा की रफ्तार भी कम रही। शनिवार अधिकतम पारा 22 और न्यूनतम 9.6 डिग्री रहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more