हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 January 2023

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत


पट्टी । बरहूपुर में अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार शिक्षक को टक्कर मार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया|

बरहूपुर गांव के अंबिका प्रसाद उपाध्याय (55) वीणापाणि इंटर कॉलेज मुजाही में अध्यापक थे। शनिवार की शाम वह मुजाही गांव से वापस साइकिल से घर की ओर जा रहे थे।






बरहूपुर नहर के समीप पहुंचते ही वारीकलां की तरफ से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने घायल शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more