मौसम अपडेट: आज यूपी और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

 

नई दिल्ली। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है।


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 89 से 51 प्रतिशत के बीच रही। शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे तक 236 (खराब) दर्ज किया गया। ब्यूरो