07 February 2023

पिछले पांच वर्षों में उच्च शिक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा भारतीय गए विदेश



नई दिल्ली। वर्ष 2017 से 2022 के दौरान 30 लाख से अधिक भारतीय उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए । जनता दल (यू) के सांसद राजीव रंजन सिंह और अन्य सदस्यों के प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने यह जानकारी दी।





 उन्होंने कहा, यह जानकारी मौखिक घोषणा के आधार पर या आव्रजन मंजूरी के समय गंतव्य देश के वीजा के प्रकार के आधार पर जुटाई जा सकती है। सरकार ने कहा कि 7.50 लाख भारतीयों ने 2022 में विदेश जाने का अपना उद्देश्य अध्ययन या शिक्षा बताया । यह संख्या 2021 में 4.4 लाख, 2020 में 2.59 लाख, 2019 में 5.86 लाख, 2018 में 5.17 लाख और 2017 में 4.54 लाख थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more