हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 April 2023

मासूम व शिक्षिका के साथ 14 कोरोना संक्रमित



रायबरेली। जिले में सोमवार को नौ साल के बच्चे और शिक्षिका समेत 14 लोग संक्रमित हो गए। पहले से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 122 हो गई है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीमों ने सोमवार को 603 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में नौ साल के बच्चे और हरचंदपुर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल पैड़ेपुर की शिक्षिका समेत 14 लोग संक्रमित हो गए। जांच में टिंगना, भरसना, देदौर, पिंडारी कला, पूरे रोशन, हरचंदपुर, डलमऊ, रतापुर, नेहरू नगर, शिवानगर आदि क्षेत्र में संक्रमित मरीज मिले। तीन मरीजों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 122 हो गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more