हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2023

अटल विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 को


प्रयागराज। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 11 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। प्रयागराज मंडल के चार जिलों में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रयागराज की हर तहसील में एक-एक केंद्र पर यानी कुल आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। कौशाम्बी के तीन, फतेहपुर व प्रतापगढ़ के एक-एक केंद्र पर परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए चारों जिलों से कुल दो हजार आवेदन आए थे। सत्यापन के बाद एक हजार अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जो परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में गरीब श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more