हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2023

बेसिक शिक्षकों व कर्मचारियों का बहाली के बाद ऑनलाइन विद्यालय आवंटन: सचिव बेसिक शिक्षा


बहाली के बाद ऑनलाइन विद्यालय आवंटन
प्रयागराज । बेसिक शिक्षा परिषद के डेढ़ लाख से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई में निलंबन के बाद बहाली के समय स्कूल आवंटन ऑनलाइन होगा।



सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से 29 मई को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में साफ किया गया है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) लखनऊ की तरफ से निलंबन के बाद बहाली की स्थिति में विद्यालय आवंटन करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। जो एक जून से सक्रिय हो गई है। सचिव ने सभी बीएसए को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही निलंबित शिक्षकों के स्कूल आवंटन के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर प्रारूप दिया हुआ है जिसमें दंड के अनुसार जिले में तैनाती की जाएगी।


लघु दंड पर उसी ब्लॉक के सर्वाधिक आवश्यकता वाले स्कूल में शिक्षकों को भेजा जाएगा जबकि वृहद दंड की स्थिति में जिले में सर्वाधिक आवश्यक वाले स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more