हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2023

प्रदेश में 15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं ‘योग सप्ताह’


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 जून से 21 जून 2023 तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाना चाहिए। योग सप्ताह की अवधि में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सार्वजनिक पार्कों में प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रियों और शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more