हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2023

शिक्षामित्रों ने ट्वीटर पर उठाई अपनी आवाज


लखनऊ, जनपद जौनपुर सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में शिक्षामित्रों ने 2 जून 2023 दिन शुक्रवार को माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं अनेक राजनेताओं को ट्वीट कर अपनी पीड़ा हैशटैग के साथ शिक्षामित्र चाहे जून की रोटी के माध्यम से ट्वीटर पर अपनी पीड़ा बताया। जिसमें स्थाई शिक्षक की मांग किया है। शिक्षा मित्रों का तर्क है कि समान कार्य समान वेतन हम लोगों का संवैधानिक अधिकार है।



 शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार को सुबह से ट्वीटर करते-करते शाम तक हजारों शिक्षा मित्रों ने ट्वीट किया। मुख्य रूप से राज निशाद कानपुर, करुणेश पाण्डेय गोरखपुर, मनीष नागर गौतमबुद्ध नगर, पदम सिंह सम्भल, उदय सिंह मथुरा, राजकुमार यादव माल लखनऊ, रोहित कुमार सिंह जौनपुर, चंद्र प्रकाश पाण्डेय महराज गंज, गिरीश उपाध्याय जौनपुर, विजय चौधरी, सत्यवीर सिंह, त्रिभुवन सिंह शिक्षामित्र केयर समिति के संस्थापक कानपुर एवं हिमकर पाण्डेय मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर आदि ने ट्वीटर पर अपनी आवाज उठाते हुए ट्विटर पर सराहनीय सहयोग किया.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more