हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2023

एलटी ग्रेड शिक्षक की नई भर्ती जल्द शुरू करने की मांग



प्रयागराज । युवा मंच के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता के पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करे।



शासन की ओर से गठित कमेटी माह भर पहले अर्हता निर्धारण पर शासन को रिपोर्ट भेज चुकी है, लेकिन शासन स्तर से भर्ती शुरू करने की अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि आयोग को साल भर पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन अर्हता के विवाद में भर्ती अटकी हुई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more