हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

शिक्षक की गोद में होता है प्रलय- निर्माण, शिक्षक संकुल कार्यशाला के समापन पर बोले प्रोफेसर


प्रतापगढ़। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. धनंजय यादव ने रविवार को शिक्षकों की महिमा बखानी। कहा, शिक्षक कभी साधारण नहीं होता है,

प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं। हादीहाल में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला के समापन पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले, विद्यार्थियों में शिक्षा की आस शिक्षक ही पैदा कर सकते हैं।

बतौर अध्यक्ष उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा, हमारे शिक्षक ही हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक संकुल हमारे संपूर्ण मिशन की आधारशिला हैं और आपकी तत्परता ही इस मिशन को निर्धारित समय में सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेगी।


सदर ब्लाक के प्राइमरी स्कूल जहनईपुर की शिक्षिका प्राची पांडेय ने नाट्य मंचन के माध्यम से आदर्श संकुल बैठक में आने वाली समस्याएं रेखांकित कीं। इस मौके पर बीईओ सुशील त्रिपाठी, रिचा सिंह, सिया राम चौरसिया, डॉ. आशुतोष सिंह, डायट प्रवक्ता विवेक तिवारी, करुणेश शुक्ला, धर्मेंद्र ओझा, राजेश सिंह आदि के अतिरिक्त सदर, बाबा बेलखरनाथधाम, शिवगढ़, बिहार ब्लॉक के शिक्षक भी शामिल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more