हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

इस बार आयकर रिटर्न की समयसीमा नहीं बढ़ेगी


नई दिल्ली, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि वित्त मंत्रालय आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की 31 जुलाई की समयसीमा को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने साथ ही आयकरदाताओं से जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करने को कहा।

मल्होत्रा ने कहा, हमें उम्मीद है कि इस साल पिछले वर्ष से ज्यादा रिटर्न दाखिल होंगे, हमें उम्मीद है कि यह पिछले साल से ज्यादा होना चाहिए। पिछले साल 31 जुलाई तक लगभग 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे, जो आकलन वर्ष 2022-23 के लिए रिटर्न दाखिल करने का आखिरी दिन था।

उन्होंने कहा, इस साल आईटीआर दाखिल करने की गति पिछले साल की तुलना में बहुत तेज है और हम आयकरदाताओं को सलाह देते हैं कि वे आखिरी क्षण तक इंतजार न करें और समयसीमा में किसी भी विस्तार की उम्मीद न करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more