हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर नए आयोग के गठन का मुद्दा ट्विटर पर छाया रहा


प्रयागराज, शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर टीईटी और सीटीईटी पास अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर अभियान चलाया। प्रतियोगियों ने यूपी वांट शिक्षा आयोग हैशटैग से ट्विट पर नए शिक्षा आयोग के गठन और शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग उठाई। रविवार दोपहर में एक समय यह हैशटैग ट्विटर पर टॉप करने लगा था। बेरोजगारों का कहना है कि पिछली भर्ती 2018 में निकली थी।

वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 51112 तथा नगरीय क्षेत्र में 12149 पद रिक्त हैं। लेकिन सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है। डीएलएड बीटीसी संघ के अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है कि सभी प्रशिक्षु जुलाई अंत तक सोशल मीडिया के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग करेंगे।



सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर फिर विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी दी है। अभियान में लकी पाल, अवनीश यदुवंशी, शिवम सिंह राजपूत, सुशील यादव, ज्ञानेंद्र वर्मा, कुंदन साहनी, सूरज कन्नौजिया, मोहम्मद अफसर, सोनू यादव, नीतेश, जितेन्द्र, अंजलि राजपूत, पूजा यादव, आरती सिंह आदि ने भाग लिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more