हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

सहायक अध्यापक भर्ती 2018 के तहत प्रतीक्षा सूची से चयनित के अभिलेख सत्यापन आज से


प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम या एलटी ग्रेड) भर्ती 2018 के तहत प्रतीक्षा सूची से चयनित 911 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सोमवार से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए 17 से 24 जुलाई तक बुलाया गया है। कला महिला वर्ग में चयन क्रमांक 001 से 067 तक व कला पुरुष 001 से 055 तक का सत्यापन सोमवार को जबकि कला पुरुष 056 से 129 तक और अंग्रेजी पुरुष 01 से 042 तक का सत्यापन मंगलवार को होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more