हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

अंतर्जनपदीय तथा अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के संबंध में


*अंतर्जनपदीय तथा अंतः जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के संबंध में*

प्रिय साथियों
वर्तमान में अंतर्जनपदीय तथा अंतःजनपदीय अर्थात जिले के अंदर तथा जिले के बाहर दोनों प्रकार के पारस्परिक स्थानांतरण संबंधी प्रक्रिया गतिमान है 

पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया में कुल तीन चरण होना है
 प्रथम चरण में सभी स्थानांतरण के इच्छुक साथी अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे
 द्वितीय चरण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा फाइल जमा करा कर के वेरिफिकेशन किया जाएगा
 और तीसरे चरण में अपने म्यूच्यूअल साथी का विवरण भर के पैयर बनाने का कार्य किया जाएगा 
।उसके पश्चात पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया की सूची आने के साथ ही पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण होगी 

जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण में 12 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन की डेट दी गई थी उसके पश्चात अब जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा फाइल जमा कराकर वेरिफिकेशन का कार्य होना है 
उक्त संबंध में कुछ जनपदों में फाइल जमा कराने और वेरिफिकेशन के संबंध में आदेश आ गए हैं
 अभी अधिकांश जनपदों में उक्त संबंध में कोई आदेश नहीं आया है
 पूर्ण उम्मीद है कि सचिव के स्तर पर जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के संबंध में आज से कल में अग्रिम दिशानिर्देश आ जाएगा साथ ही यह भी सूचना मिल रही है कि जिले के अंदर तथा जिले के बाहर के स्थानांतरण प्रक्रिया के वेरिफिकेशन के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और संदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को साझा किया गया है
 जिससे जल्द से जल्द जिले के अंदर तथा जिले के बाहर दोनों प्रकार के पारस्परिक स्थानांतरण में वेरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है.

जिले के बाहर अर्थात अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण हेतु रजिस्ट्रेशन की डेट पूर्व में 18 जुलाई तक दी गई थी जो कि कल अंतिम डेट है
 पूर्ण उम्मीद है कि इसके पश्चात इसी सप्ताह में ही जनपदों से फाइल जमा कराकर वेरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा उसके पश्चात अग्रिम प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश/ सूचना सचिव के स्तर से जारी कर दिया जाएगा

बहुत से साथी लगातार यह पूछ रहे हैं कि यदि म्यूच्यूअल साथी ना मिला हो तो भी रजिस्ट्रेशन अर्थात पारस्परिक स्थानांतरण हेतु आवेदन किया जा सकता है या नहीं उक्त संबंध में अवगत कराना है कि जिले के अंदर तथा जिले के बाहर दोनों प्रकार के पारस्परिक स्थानांतरण हेतु प्रारंभ में रजिस्ट्रेशन करते समय किसी दूसरे म्यूच्यूअल साथी के डिटेल की जरूरत नहीं होती है
 सिर्फ अपनी व्यक्तिगत सूचना भर के रजिस्ट्रेशन करना होता है

 अतः जो भी साथी स्थानांतरण के इच्छुक हों,,जिन्हें थोड़ी बहुत उम्मीद है हो कि हो सकता है आज नहीं तो कल अगली प्रक्रिया शुरू होने से पहले हमें कोई म्यूच्यूअल साथी मिल सकता है तो वह समस्त साथी अपना रजिस्ट्रेशन कर दें
 यदि कोई म्यूच्यूअल नहीं मिलता है तो ज्यादा से ज्यादा आपका ऑनलाइन आवेदन कराने का शुल्क और थोड़ा बहुत फोटोकॉपी का पैसा ही व्यर्थ जाएगा किंतु जिन्हें उम्मीद हो,,,जिन्हें ट्रांसफर लेना हो सिर्फ वही साथी आवेदन करें अन्यथा जबरदस्ती काम का बोझ ना बढ़ाएं तथा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने दें 
जिस प्रकार से अभी तक की गति रही है उम्मीद है कि जल्द ही पारस्परिक स्थानांतरण वाले भी कार्यमुक्त किए जा सकते हैं

आपका प्रमोद🚩

आपका प्रमोद🚩

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more