हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

नवनियुक्त सहायक अध्यापक व प्रवक्ता को वेतन देने की मांग

लखनऊ। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात नवनियुक्त सहायक अध्यापक व प्रवक्ता राजकीय को वेतन न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है। राजकीय शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को इस मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को ज्ञापन देकर वेतन जारी करने की मांग की है।



 संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जेडआर खान, प्रांतीय महामंत्री एसएस मिश्रा व प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने कहा कि चार-पांच माह से वेतन का भुगतान इन शिक्षकों को नहीं हो रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more