हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आनलाइन आवंटित होंगी कक्षाएं


गोरखपुर: परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को आफलाइन आवंटित होने वाली कक्षाएं अब आनलाइन आवंटित की जाएंगी। प्रधानाध्यापकों को बच्चों में दक्षता विकास के लिए शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल के जरिये कक्षाओं का आवंटन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षकों की ओर से विद्यालयों में किए जा रहे अच्छे काम को जिला व राज्य स्तर पर बेहतर अभ्यास के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के साथ ही निपुण लक्ष्यों को पाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत सभी को पोस्टर, बिग बुक्स, स्टोरी कार्ड, टीएलएम, गणित किट, विज्ञान किट आदि उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि निर्धारित निपुण लक्ष्य को पाने के लिए बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर करने के कदम उठाए जाएं।
निपुण बच्चों की संख्या हर माह करनी होगी अपलोड प्राथमिक विद्यालय आराजी बसडीला के प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के तहत हर माह प्रधानाध्यापकों को प्रेरणा पोर्टल पर यह भी अपलोड  करना होगा कि उनके यहां कितने बच्चे निपुण हुए। आगे का लक्ष्य भी देना होगा कि शेष बच्चे कब तक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर शिक्षकों को आनलाइन कक्षाओं के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भोजनावकाश से पूर्व कक्षाएं एक-एक घंटे तथा उसके बाद 45-45 मिनट की संचालित होती है।




नई व्यवस्था से अच्छे शिक्षकों को पहचान मिलेगी। साथ ही अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक निर्धारित होने से बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएगा। विवेक जायसवाल, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more