हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट




मंझनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व एक- एक शिक्षक अब तमाम कार्य ऑनलाइन करेंगे। इसके लिए उन्हें टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। अगस्त तक टैबलेट मिलने के बाद शिक्षक डीबीटी, एमडीएम के साथ अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन भेजेंगे।

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाते हुए योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में अलग- अलग एप अपलोड करने पड़ रहे हैं। कई बार स्मार्ट फोन संबंधी दिक्कतों के चलते ऑनलाइन जानकारियां देने में शिक्षक आनाकानी करते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more