हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 July 2023

NIPUN Bharat Foundational Toolkit: यूपी के सभी परिषदीय शिक्षकों को फंडामेंटल टूलकिट वीडियोस देखने के बाद 31 जुलाई तक क्विज नंबर 2 में करना होगा प्रतिभाग


उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात टीचर्स के लिए विशेष शिक्षा विभाग द्वारा निपुण भारत फंडामेंटल टूल किट प्रोबाइड करवाई गई है। साथी शिक्षकों को आदेश दिया गया है कि इस फंडामेंटल टूल किट के अंतर्गत आने वाली सामग्री (विडियोज) को यूट्यूब के दिए गए लिंक के माध्यम से शिक्षकों को समझाया जाएगा।



बता दें कि निपुण भारत मिशन 2023-24 की एकेडमिक स्ट्रेटजी को दिनांक 31 जुलाई तक हर एक शिक्षक को समझाने के लिए विभाग ने जारी की है।

टूलकिट के पहले वीडियो में “निपुण भारत मिशन की एकेडमिक स्ट्रेटजी” दिखाया गया है। इस टूल किट के दूसरे वीडियो में शिक्षण चक्र के विषय में जानकारी दी गई है। टूल किट के तीसरे वीडियो में संदर्शिका के उपयोग से भाषा पढ़ाने के विषय में बताया गया है जबकि टूल किट के चौथे और अंतिम वीडियो में संदर्शिका के उपयोग से गणित विषय के पढ़ाने में जानकारी दी गई है।



कहा गया है कि एकेडमिक स्ट्रेटजी पर शिक्षकों की बुनियादी साक्षरता को बढ़ाने के लिए निपुण भारत मिशन फंडामेंटल टूल किट सभी शिक्षकों के लिए है। सभी शिक्षकों को आदेशित किया गया है कि इस टूलकिट के सभी वीडियोस को जरूर देखें और उसके बाद क्विज में प्रतिभाग अवश्य करें। फंडामेंटल टूल किट के सभी वीडियोस को देखने के बाद शिक्षकों द्वारा क्विज में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

डिपार्टमेंट ऑफ बेसिक एजुकेशन द्वारा ट्वीट करके जानकारी दी गई कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 2023-24 की एकेडमिक स्ट्रेटजी को शिक्षकों को समझाने के लिए विभाग द्वारा NIPUN Bharat Foundational Toolkit Youtube के माध्यम से साझा की जा रही है ।


और इस टूलकिट पर आधारित Quiz No. 2 सभी शिक्षकों के साथ साझा किया जा रहा है।

➡️Videos के लिंक:

bit.ly/nipuntoolkit

➡️Quiz No.2 का लिंक: bit.ly/nipunquiz2

➡️Quiz No.1 का लिंक: bit.ly/nipunquiz1

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more