UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 August 2023

लोकसेवा आयोग: 15 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए होंगे उत्तीर्ण


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 का विस्तृत विज्ञापन सोमवार को जारी कर दिया गया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती होनी है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है।


अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और रिक्त पदों के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 85 अंकों की होगी। वस्तुनिष्ठ के कुल 170 प्रश्न होंगे और इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। सामान्य ज्ञान के 30 , सामान्य हिंदी के 20 और मुख्य विषय नर्सिंग के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में 85 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित होगा। खंड-अ में कुल पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more