हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 August 2023

172 विद्यालयों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

 

महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में नामांकित छात्रों की तुलना में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर 172 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों व शिक्षामित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का एक वेतनवृद्धि रोकने, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय अगले आदेश तक रोक दिए जाने की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की थी, जिस पर औसत उपस्थिति कम मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी की समीक्षा में जिले के 172 विद्यालय में बच्चों की औसत उपस्थिति काफी कम मिलने पर शनिवार को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।



---------------------------------

परतावल ब्लॉक के सर्वाधिक 22 विद्यालयों को नोटिस जारी

जिले में जिन 172 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी हुई है, उसमें 22 विद्यालय परतावल ब्लॉक के हैं। इसी प्रकार सिसवा के 19, फरेंदा के 17, मिठौरा के 16, सदर व निचलौल के 15-15, नौतनवां व धानी के 13-13, पनियरा के 12, बृजमनगंज के 11, घुघली के 10, लक्ष्मीपुर के नौ विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी हुआ है।

------------------------------------

न्यूनतम उपस्थिति के मामले में चिह्नित 172 विद्यालयों के सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी।

श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more