हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों का वेतन रोक मांगा गया स्पष्टीकरण



बेसिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने व छात्र छात्राओं के अधिगम स्तर को जांचने व सुधार के उद्देश्य से सोमवार को होलागढ़ विकासखंड के 108 स्कूलों में खंड शिक्षाधिकारियों और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने छापामारी की. इस दौरान 27 शिक्षक ऐसे मिले जो बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे. सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है.

पिछले दिनों स्कूल शिक्षा महानिदेशक की समीक्षा में पाया गया था कि स्कूलों मे बच्चों की


उपस्थित नहीं बढ़ रही है. पठन पाठन का स्तर नहीं ठीक हो रहा है. इसे लेकर प्रदेशभर के स्कूलों में जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था. उसीक्रम में जिले के 20 खंड शिक्षाधिकारी होलागढ़ के स्कूलों के निरीक्षण पर निकले. बीएसए ने भी प्राथमिक विद्यालय अचलपुर का निरीक्षण किया. यहाच् बच्चों की उपस्थिति कम मिली. शिक्षण का स्तर भी ठीक नहीं मिलाच्बच्चे न तो हिंदी पढ़ पा रहे थे, न उनमें गणित, अंग्रेजी की समझ दिखाई दी. यहां की शिक्षक उपस्थिति पंजिका में भी छेड़छाड़ पाई गई. कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग का भी मामला प्रकाश में आया. शासन से आने वाले धन का कोई भी अभिलेखीकरण नहीं किया गया. सभी अनियमितताओं पर प्रधानाध्यापक बालकृष्ण शुक्ल, सहायक अध्यापक सुरुचि, रंजना वर्मा का वेतन रोकते हुए अनुशासनात्मक जांच की अनुशंसा की गई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more