हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 August 2023

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


प्रतापगढ़। आजमगढ़ के एक निजी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिले के कई निजी स्कूल बंद रहे ।

संस्कार ग्लोबल और संगम इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने


काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। पट्टी के आरआर एकेडमी में सभी अध्यापकों ने गिरफ्तारी पर असंतोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रोजी धामा के नेतृत्व में स्कूल बंद रहा। तीरथ एकेडमी टिकरी में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more